9:09 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

डीएम ने किया कावड़ मार्ग व पुलिस सहायता केंद्र का निरीक्षण

बदायूं 26 जुलाई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज चौराहे पर बनाए गए पुलिस सहायता केंद्र का निरीक्षण कर वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व पुलिस अधिकारियों को कावड़ियों से बेहतर व्यवहार करने के लिए कहा। उन्होंने एसएसपी के साथ कावड़ मार्ग का निरीक्षण भी किया।
डीएम अवनीश राय ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा व उनके मार्ग को सुगम बनाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी पूरी तत्परता व गंभीरता के साथ अपने दिए गए दायित्वों का निर्वहन करें। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.