10:00 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के एभिया गांव में शुक्रवार दोपहर 26 वर्षीय विवाहिता नेहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शाम को जब मायके वाले पहुंचे, तो नेहा का शव फंदे से लटका मिला, जबकि ससुराल वाले घर छोड़कर फरार थे।

नेहा की शादी तीन साल पहले संदीप पुत्र ओमेंद्र से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग करते थे और नेहा को प्रताड़ित करते थे। साथ ही ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मायके वालों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.