10:55 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

नरैनी बदायूं-सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में सड़क सुरक्षा की दी जानकारी

नरैनी बदायूं-सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में छात्र-छात्राओं को सडक सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गयी व विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने सभी छात्र छात्राओं एवं स्टाफ को बताया की सडक पर चलने व वाहन चलाने के नियम बनाये गये हैं। इसमे सभी छात्र-छात्राओं ने शपथ ली की हम यातायात के सभी नियमों का पालन करेंगे तथा इन नियमो के प्रति दूसरो को भी जागरूक करेंगे । बिना 18 वर्ष की आयु पूर्ण किए, बिना हेलमेट लगाये, बिना सीट बेल्ट लगाये किसी भी प्रकार के वाहन का सचालन नही करेंगे। सडक पर पैदल चलते हुए भी सडक पर चलने के नियमो का पालन करेंगे। वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग नही करेंगे । प्रत्येक वर्ष बढ़ती वाहनो की संख्या एवं तेज रफ्तार के इस युग में हमें अपनी सुरक्षा के साथ – साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना है। इस यातायात नियम शपथ कार्यक्रम नीरज चौहान, विपलव भारती,रामौतार मौर्य, प्रवीण मिश्रा,डॉ प्रमोद शर्मा,अश्वनी शर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा

विज्ञापन एक्सप्रेस