6:50 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता

हरियाली तीज के उपलक्ष्य में कराई गई मेहंदी प्रतियोगिता


बिल्सी
नगर के अटल चौक के पास स्थित शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल में दिनांक 25 जुलाई 2025 दिन शुक्रवार को मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें कक्षा तीन से आठ तक सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया,बच्चों ने हाथों पर सुंदर सुंदर मेहंदी लगाई।इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने छात्र छात्राओं को हरियाली तीज से संबंधित जानकारी दी,उन्होंने बच्चों को हरियाली तीज का महत्व समझाया ।
प्रतियोगिता के फाइनल रिजल्ट में कक्षा आठ से सिदरा ने प्रथम तथा तनु ने द्वितीय, कक्षा तीन से गौरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर सरिता ,नंदनी , सिम्मी, हर्षित,उपदेश,अभिषेक तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.