6:18 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में सेमिनार का आयोजन

आज दिनांक 24/07/ 2025 को गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं, में प्राचार्या डॉ. सरला चक्रवर्ती के संरक्षण में एवं अंग्रेजी विभाग के तत्वाधान में ‘द लैंग्वेज आफ लेटर्स: डिकोडिंग फॉर्मल, इनफॉर्मल एंड ऑफिशियल कॉरेस्पोंडेंस’ विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या ने छात्राओं का उत्साह- वर्धन करते हुए उन्हें ऐसे सेमिनार में लगातार प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा में पत्र लेखन विधा को महत्वपूर्ण बताया। डॉ शुभी भसीन ने लेटर्स के विभिन्न प्रकारों पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि लेटर राइटिंग एक महत्वपूर्ण कौशल है जो हमें अपने विचारों और भावनाओं को दूसरों के साथ साझा करने में मदद करता है। इसी क्रम में शिल्पी शर्मा ने बताया कि पत्र लेखन के विभिन्न पहलुओं को समझने से हम अपने संचार कौशल में सुधार कर सकते हैं। आज के युग में मीडिया और कम्युनिकेशन का महत्वपूर्ण स्थान है और इसमें पारंगत होना हर विद्यार्थी के लिए नितांत आवश्यक है। अवनिशा वर्मा ने लेटर्स की महत्ता को समझाते हुए हर प्रकार के लेटर का फॉर्मेट विस्तार से छात्राओं को समझाया।उन्होंने फॉर्मल, इनफॉर्मल और ऑफिशियल लेटर्स लिखने का फॉर्मैट विस्तृत ढंग से समझाया। इस कार्यक्रम में सभी छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
जिला संवाददाता सौम्य सोनी

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.