बिल्सी बदांयू।
बिल्सी पुलिस की बागरपुर सागरपुर तिराहे पर पुलिस टीमों द्वारा चेकिंग के दौरान एक बाइक को रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवारों ने भागना शुरू कर दिया।
पुलिस ने जब बाइक सवारों की घेराबंदी की तो बाइक सवार दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी ,जिसमे पुलिस टीम के आरक्षी संजय कुमार घायल हो गये। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बाइक पर सवार वर्तमान पता सबलपुर, पिसावा, अलीगढ़ व स्थायी पता ग्राम बल्हारपुर थाना सिढपुरा जनपद कासगंज में रहने वाले बदमाश राजू उर्फ हरपाल व शिशुपाल उर्फ गोधन के पैर में गोली लगने से घायल हो गये। दोनों बदमाशों व घायल आरक्षी को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बिल्सी में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने दावा किया है कि दोनों के पास से 75 हजार रुपए, दो अवैध तमंचे मय कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

