3:33 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

कुंवर गांव में महिला के साथ टप्पेबाजी का पुलिस ने किया खुलासा अंतरराज्यीय गैंग/ गिरोह के 6 आरोपियों को मय माल के किया गिरफ्तार

कुंवर गांव । कुंवर गांव को बड़ी सफलता हांथ लगी है पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह को छः आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है जिनके द्वारा क्षेत्र में महिलाओं और पुरुषों साथ रुपयों की गड्डी की बदले कागज की गड्डी दिखाकर ठगी व टप्पेबाजी की जा रही थी । कुंवर गांव में 9 जुलाई को कस्बे की रहनी वाली रामबेटी पत्नी उमराय के साथ दो अज्ञात व्यक्तियों ने बाजार चौराहे पर नकली नोटों की गड्डी दिखाकर उससे सोने के कुंडल ले लिए थे पुलिस ने रामबेटी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था । मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी । पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर आंवला बदायूं मार्ग कसेर तिराहे के पास से छेतिया परमार पुत्र धर्मा निवासी उत्तम नगर कलोनी बालाजी चौक मटका वाली गली थाना रनगोला नई दिल्ली हाल पता दो भाई की दुकान वाले का मकान कुम्हार कलोनी थाना रनगोला नई दिल्ली , शकंर राठोर पुत्र सेवाराम निवासी रहना का पुलिया फौजी वाली गली थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद हाल पता मोहल्ला फरीदपुर आर्यन जाटव का किराए का मकान निकट देशी / अंग्रेजी शराब ठेका कस्बा व थाना दुबग्गा लखनऊ , शंकर बागरी पुत्र धन्ना राम निवासी मिशन कम्पाउन्ड वार्ड नंबर 3 लुहार बस्ती कस्बा व थाना नशीराबाद जिला अजमेर ,केशू राठोर पुत्र सेवाराम निवासी रहना की पुलिया फौजी वाली गली थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद हाल पता मोहल्ला फरीदपुर आर्यन जाटव का किराए का मकान निकट देशी अंग्रेजी ठेका शराब कस्बा व थाना दुबग्गा लखनऊ ,प्रशांत रस्तोगी पुत्र राजेश रस्तोगी निवासी चाहमीर मढ़ई चौक थाना कोतवाली जनपद बदायूं ,देवी पत्नी छेतिया परमार निवासी उत्तम नगर कालोनी बालाजी चौक मटका वाली गली थाना रनगोला नई दिल्ली हाल पता रामा ,बी गंज रघुबीर नगर थाना पश्चिमी दिल्ली को गिरफ्तार किया जिनके पास से एक जोड़ी पाजेब सफेद धातु , एक लेडीज अंगूठी सफेद धातु ,पांच पाजेब के घुंघरू मय तीन तार के टुकड़े सफेद धातु , एक नाक की लोंग सफेद धातु ,व एक जोड़ी कुंडल पीली धातु ,व 1500/ रुपए नगद व दो अलग अलग काले कपड़े में सिले हुए कागज के टुकड़े नोटों की गड्डी नुमा जिनमें ऊपर पांच पांच सौ के नोट लगे थे पांच एंड्राइड मोबाइल एक कीपैड मोबाइल वह एक मोटरसाइकिल होंडा शाइन बरामद हुई सभी के खिलाफ बदायूं सिविल लाइन व उझानी थाने में भी धोखाधड़ी के मुकदमा दर्ज हैं । गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह , वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगराज सिंह, उपनिरीक्षक रामेश्वर सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार , कांस्टेबल बलराम सिंह , महिला कांस्टेबल दामिनी व रोजी सिंह मौजूद रहे ।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव

 

 

विज्ञापन एक्सप्रेस