12:23 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी: बुद्धसेन स्कूल में उपजिलाधिकारी बिल्सी रिपुदमन सिंह ने किया वृक्षारोपण

बिल्सी:-कछला रोड स्थित बुद्धसेन स्कूल में आज मंगलवार को स्कूल प्रशासन की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी बिल्सी रिपुदमन सिंह रहे । स्कूली वच्चों को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग को नियंत्रित करने के लिए एकमात्र उपाय वृक्षारोपण है इसलिए सभी को समय रहते अपने आसपास पड़ी खाली जगह पर पौधारोपण करते रहना चाहिए बच्चों को विशेष रूप से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य देव ठाकुर ,प्रवन्धक गोपाल वार्ष्णेय समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।

विज्ञापन एक्सप्रेस