2:14 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं का नाम बदलकर ‘राजा महीपाल नगर’ रखने की मांग, अखिल भारत हिंदू महासभा ने सौंपा ज्ञापन

बदायूं। सोमवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष मुकेश पटेल के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इससे पहले पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन कर जनपद बदायूं का नाम बदलकर राजा महीपाल नगर रखने की मांग जोरशोर से उठाई।

प्रदर्शन के दौरान प्रदेशाध्यक्ष मुकेश पटेल ने कहा कि इतिहास में बदायूं राजा महीपाल की राजधानी रहा है, लेकिन वर्षों से यहां की ऐतिहासिक पहचान मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका में लगातार मुस्लिम चेयरमैन बनने के बाद शहर का इस्लामीकरण किया गया।

उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि रामलीला ग्राउंड की मरम्मत के नाम पर पूर्व चेयरमैन शब्बीर हसन खां ने शब्बीर गेट बनवा दिया। वहीं मौजूदा चेयरमैन के पति और पूर्व मंत्री आबिद रजा पर महात्मा गांधी लाइब्रेरी का नाम बदलकर रजा लाइब्रेरी का बोर्ड लगवाने का आरोप लगाया गया।

हिंदू महासभा ने मांग की कि जनपद का नाम बदलकर जल्द से जल्द राजा महीपाल नगर घोषित किया जाए।

ज्ञापन सौंपने से पहले पदाधिकारी कलेक्ट्रेट गेट पर एकत्र हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रदेव वर्मा, यशवर्धन सक्सेना, पूरनलाल, शिवओम मथुरिया, अखिलेश कुमार, आकाश गुप्ता, सतीश चंद्र दीक्षित, अनुराग पटेल, सौरभ सिंह और अमित कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस