> बदायूँ पुलिस का मानवीय कार्य:- परिवार से बिछडे जनपद बरेली के मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को उसके परिवार से मिलाया गया!
थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मानसिक रूप से कमजोर गुमशुदा व्यक्ति को “सी-प्लान एप” की मदद से उसके परिजनों से मिलाया।
आज दिनांक 21.07.2025 को थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक व्यक्ति (उम्र करीब 70 वर्ष) के संदिग्ध हालत में दातागंज रेलवे फाटक चौकी क्षेत्र जवाहरपुरी थाना सिविल लाइन बदायूं बैठे होने की सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति को पूछताछ हेतु थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान व्यक्ति द्वारा अपना नाम कल्लू पुत्र ओमप्रकाश निवासी चिनहैटा थाना कैंट जनपद बरेली बताया गया । C-PLAN APP के माध्यम से कल्लू उपरोक्त के परिजनों का पता लगाकर उनको द्वारा उचित माध्यम सूचना दी गई । जिसके बाद कल्लु उपरोक्त के परिजन निवासी चिनहैटा थाना कैंट जनपद बरेली थाना सिविल लाइन पर आए ।
परिजनों ने बताया कि कल्लु उपरोक्त आज सुबह से जल चढ़ाने कि बात कहकर घर से निकल था और सुबह से ही लापता था, जो अब मिल गया है । कल्लु उपरोक्त को उसके परिजनों के सकुशल सुपुर्द कर थाने से रुखसत किया गया । कल्लु उपरोक्त के परिजनों द्वारा थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गई ।
व्यक्ति का नाम पता:-
कल्लू पुत्र ओमप्रकाश निवासी चिनहैटा थाना कैंट जनपद बरेली उम्र करीब 70 वर्ष
बरामद करने वाली टीम:-
प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज कुमार मय थाना फोर्स थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ ।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

