उझानी बदांयू 21 जुलाई।
बीती रात से कछला गंगा के मोक्षदायिनी के तट पर शिवभक्त कांवड़ियों का जल लेने को रैला पहुंचने से भारी जाम लग गया, जाम इतना जबरदस्त था कि पुलिस कर्मी मूकदर्शक बने नजर आऐ कई श्रृद्धालुओं को बिना स्नान किए ही वापस आना पड़ा।
आज सावन का दूसरा सोमवार होने के चलते बीती शाम से ही हाइवे से कांवड़ियों की टोलियां निकलने का सिलसिला शुरू हो गया पूरी रात कांवड़ियों की टोलियां बाइक,कार, ट्रैक्टर ट्रॉली से जाने का सिलसिला जारी रहा बताते हैं कासगंज छोर के घाट पर अधिक जल होने से प्रसाशन ने स्नान बंद कर दिया है उधर के कांवड़ियों की भीड़ भी इस पार आने से भीड का दबाव बढ गया।
सुबह 3 बजे बितरोई मोड से कछला घाट तक बेतरतीब खडे वाहनों से लम्बा जाम लग गया जिसे 8 बजे तक पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत के बाद भी खुलवाने में कामयाबी ना मिली। इससे काफी लोगों को बिना स्नान किए वापस आना पडा।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
