11:04 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं शहर की जर्जर सड़कों पर सवाल — मीरा जी चौकी, कबूलपुरा गोटिया, टिक्कट गंज और शाहबाजपुर मोहल्ले के लोग परेशान

बदायूं। बदायूं शहर के कई वार्डों और मोहल्लों की सड़कें लंबे समय से बदहाल स्थिति में हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी है। मीरा जी चौकी, कबूलपुरा गोटिया, टिक्कट गंज और शाहबाजपुर जैसे मोहल्लों में वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, परंतु अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में गलियों और सड़कों पर कीचड़ व जलभराव आम हो जाता है, जिससे राहगीरों और बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है।

लोगों ने जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। अब जनता का सवाल साफ है—“आख़िर कब पड़ेगी बदायूं के इन मोहल्लों की सड़कें?”

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.