उधैती थाना क्षेत्र के राज बरौलिया गांव में चोरों ने शनिवार रात एक मकान को निशाना बनाया। छत पर सो रहे दुलार सिंह के परिवार के घर की पिछली दीवार में नकब लगाकर चोर एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। सुबह घटना का पता चला। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

