3:44 am Sunday , 27 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी- पंडित बंशीधर स्कूल के भंडारे में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

उझानी बदांयू 20 जुलाई।
नगर के पंडित बंशीधर मैमोरियल अकादमी के हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बदायूं रोड पर कांवड़ियों की सेवार्थ भंडारे का आयोजन किया गया। जहां हजारों की तादाद में शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

स्कूल की प्रधानाचार्या रूपा शर्मा ने बताया कि शिवभक्तों की सेवा करके दिल को एक सुकून की प्राप्ति होती है।

प्रबंधक अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि सुबह 7 बजे हलुआ चना की सेवा जारी रही। वहीं 10 बजे के बाद सब्जी पूड़ी व रायता शिवभक्तों की सेवा में अर्पित किया गया।इस मौके पर सक्षम गौड़ ,निशांत गौड़, शिव कुमार शर्मा ,हिमांशु शर्मा रोहित सक्सैना ,उत्तम शर्मा ,विशाल मिश्रा ,राजकुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस