प्रसाशन की ढिलाई,ना पड़े भारी।
उझानी बदांयू 20 जुलाई।
कांवड़ यात्रा के चलते कांवड़ियों की सुरक्षा वास्ते प्रशासन ने भारी/हल्के वाहनों का रूट डायवर्ट करते हुए बदायूँ से कासगंज / आगरा / दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों/अन्य हल्के वाहन रोडवेज बस स्टैण्ड से खेडा नवादा चौकी से बिसौली-सहसवान-गुन्नौर-नरौरा-अलीगढ़ होते हुये अपने गन्तव्य पर भेजने का दिशा निर्देश दिया था।
जिलाधिकारी के आदेशानुसार कल शाम से रूट डायवर्ट था, परन्तु प्रशासन की अनदेखी के कारण नगर के कांवड़ मार्ग महाराणा प्रताप चौक पर आज सुबह 8:30 बजे करीब तीन रोडवेज बसें खड़ी होकर सवारी भर रहीं थीं।
जब पिकेट पर मौजूद महिला सिपाही व कांस्टेबल ने इनसे वहां से जाने को कहा तो रोडवेज बस के चालक व परिचालकों ने अनसुना कर दिया।
मौके पर मौजूद सिपाहियों ने इसकी सूचना यातायात उपनिरीक्षक आरएल राजपूत को दी, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे टी एस आई ने एक ओवरलोडिंग ई रिक्शा व टैक्टर -ट्राली का चालान किया। टीएसआई को चालान काटते देख चालक अपनी अपनी बसों को वहाँ से हटाते हुए दिल्ली रोड की तरफ ले गए ।——————
*प्रशासन को कड़ाई से कराना होगा रुट डायवर्ट*
प्रशासन को रूट डायवर्जन का पालन कड़ाई से कराना चाहिए अगर किसी बस की चपेट में कोई कांवड़िया आ जाता है ? तो प्रशासन को हालात संभालने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

