6:03 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

मकान के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन 33000 केवीए बिजली लाइन की चपेट में आने से 6 वर्षीय मासूम की इलाज के दौरान बरेली के एक अस्पताल में मौत हो गई

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट

कस्बा बिनावर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी नसीम का मकान 33000 केवीए बिजली लाइन के नीचे है दिन बृहस्पतिवार की शाम नसीम का 6 वर्षीय पुत्र नोमिन अपनी छत पर खेल रहा था हाई टेंशन लाइन में अचानक फाल्ड होने से 6 वर्षीय नोमिन हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया आनन फानन में परिवार वाले उसे प्राइवेट एंबुलेंस की मदद से बरेली ले गए एक निजी अस्पताल भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान दिन शनिवार को दोपहर करीब 11:00 बजे नोमिन उम्र 6 वर्ष की मौत हो गई परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और बच्चे के शव को अपने घर ले गए जहां शाम के वक्त कस्बा बिनावर के कब्रिस्तान में दफन कर दिया

विज्ञापन एक्सप्रेस