3:53 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी-कल्याण सिंह चौक, पर कांवड़ियों की सेवार्थ लगा स्वास्थ्य शिविर

उझानी बदांयू 18 जुलाई।

आज दोपहर औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद एवं बदायूं मेडिकल एसोसिएशन से शिव स्वरूप गुप्ता ने सावन के महीने में कांवड़ियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का शुभारंभ किया गया।

डॉ मोहित अग्रवाल ने बताया इस कैम्प के माध्यम से हाइवे से गुजर रहे कांवड़ियों को जरूरत के अनुसार दवाइयाँ, ओआर एस, पेन-किलर टेबलेट्स, दर्द के ट्यूब, विटामिन की गोलियां,ट्यूब, पट्टी, बैंडेड आदि वितरित किये जाऐगे।

इस अवसर पर उझानी केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश गोयल, मंत्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल एवं राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ मोहित अग्रवाल, कैम्प संचालक राजकुमार माहेश्वरी, प्रदीप साहू, डॉ हबीब क़ादरी, डॉ गीतम सिंह, मोहसिन रजा, इमरान जोंटी, वेदप्रकाश, अमित साहू, कमलजीत सक्सेना, निशान्त वार्ष्णेय, रोबिन जैन, केजीएन, संतोष वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.