पीड़िता ने तहरीर देकर पुलिस से की कार्यवाही की मांग
उघैती बदायूं ।। थाना क्षेत्र में दबंगों ने घर में घुस कर मां बेटे के साथ मारपीट की जिससे मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना क्षेत्र के गांव चनी में गांव के ही कुछ लोगों ने गांव निवासी मुन्नी देवी और उनके बेटे अतुल को घर में घुसकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब दोनों माँ बेटे ने गालियों का विरोध किया तो उन लोगों ने दोनों मां बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे दोनों माँ बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

