बिसौली। विद्युत वितरण खंड तृतीय पर लगे मेगा शिविर में बृहस्पतिवार को उपभोक्ता विभिन्न प्रकार की शिकायतें लेकर पहुंचे। इस पर अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर समाधान करने का आश्वासन दिया। वहीं कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया।
विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर आयोजित मेगा कैंप में सुबह से ही उपभोक्ता पहुंचने शुरू हो गए। अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने बताया कि कैंप में उपभोक्ताओं की बिल संशोधन, खराब मीटर, नया मीटर लगवाने, बकाया बिलों का समाधान, नए कनेक्शन से जुड़ी समस्या, बिल जमा करने से संबंधित समस्या, लोड वृद्धि व घटाने समेत विभिन्न समस्याएं सुनी गई। उन्होंने बताया इसके अलावा नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि संशोधन भी किए गए। श्री चौधरी ने बताया कि पहले दिन 70 बिलों का निस्तारण किया गया है तथा 15 लोगों के यहां खराब मीटर बदले गए हैं। इस दौरान उपखंड अधिकारी बिसौली अमित कुमार, उपखंड अधिकारी आसफपुर सौरभ सैनी, जेई मो. मियां कुरैशी, दिलीप सिंह, थान सिंह, गौरव सक्सेना, उमेश, नवीन, मोहसिन, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

