3:07 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने जनता दर्शन में 75 लोगों की समस्याएं सुनीं

, अधिकारियों को दिए निर्देश

बिसौली: बृहस्पतिवार 17 जुलाई को बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने जन समस्याएं सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन अथवा पत्र लिखकर निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने शासन स्तर पर संचालित योजनाओं का आम जनता को अधिक से अधिक लाभ देने को भी कहा। भेंट मुलाक़ात करने बिसौली विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से नागरिक अपने विधायक आशुतोष मौर्य से मिलने पहुंचे। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने अधिकारियों को बुलाकर समस्याओं का निदान भी कराया। करीब 35 समस्याओं को मौके पर ही निस्तारित करा दिया गया। जनता दर्शन कार्यक्रम में विधायक आशुतोष मौर्य ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी। उन्होंने सभी समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस