7:36 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी-सोशल मीडिया पर अश्लीलता परोसने वाले दम्पति को पुलिस ने किया गिरफतार

उझानी 17 जुलाई।

कल सोशल एक्टिविस्ट विकेन्द्र शर्मा की शिकायत पर उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव धोरेरा के दम्पति को पुलिस ने सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी से शिकायत की गई थी कि आरोपी पति-पत्नी इंस्टाग्राम फैसबुक पर गंदी-गंदी गालियां देते हुए वीडियो अपलोड कर अश्लीलता फेला रहे हैं।

ज्ञात रहे कि जनपद बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र के ग्राम धौरेरा निवासी पति-पत्नी देवेंद्र और भूरी पर अपने सोशल मीडिया एकाउंट के माध्यम से गाली-गलौज और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है। बताया गया कि दोनों अशोभनीय भाषा में वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहे हैं, जिससे समाज में गलत संदेश फेल रहा है।

श्री शर्मा ने संलग्न वीडियो के आधार पर संबंधित इंस्टाग्राम चैनल को बंद कराने और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की थी । मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों को भेजी गईं उसी आधार पर उझानी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।
पत्नी भूरी को कोतवाली से छोड दिया वहीं देवेन्द्र का चालान कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस