7:36 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद मामला: अब 24 जुलाई को होगी सुनवाई

बदायूं। नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद प्रकरण में अब अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी। यह मामला 2022 से चल रहा है, जिसमें अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल सहित कई वादी शामिल हैं।

हिंदू पक्ष का दावा है कि जामा मस्जिद की जगह पहले नीलकंठ महादेव मंदिर था, जिसे बाद में मस्जिद में बदल दिया गया। पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जा चुकी है।

मुस्लिम पक्ष की ओर से यह दलील दी गई है कि वहां कभी मंदिर नहीं था और यह मामला सुनवाई योग्य नहीं है। सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में अब इस मामले में बहस 24 जुलाई को जारी रहेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस