मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के छेदा नगला में एक युवक ने पुलिस प्रताड़ना से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने अपनी पैंट पर सुसाइड नोट लिखकर चौकी के सिपाही जसवंत, महेश और दिलीप पर 50 हजार की रिश्वत मांगने और थर्ड डिग्री टॉर्चर देने का आरोप लगाया। परिजनों के अनुसार, पुलिस ने 40 हजार रुपये लेकर युवक को छोड़ा था। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

