भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे का सहसवान पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
किसान जागृत यात्रा मैं उमडा जनसेलाब
सहसवान( बदायूं )भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे के सहसवान पहुंचने पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया सहसवान नगर के शाहबाजपुर पुलिस चौकी अकबराबाद चौकी नंबर 4 पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लताफत हुसैन प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडे का कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष इंतजार अली जिला कार्यकारी अध्यक्ष मुस्तकीम अहमद के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे ने इंडियन किसान हॉस्पिटल व एंटरप्राइजेज फर्नीचर हाउस का फिता काटकर उद्घाटन किया इसी उपरांत ग्राम बागवाला नदायल रामपुर भवानीपुर चमनपुरा अमनपुर बाजपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे ने कहा कि किसान एकजुट होकर अपनी ताकत बनाएं भारतीय किसान यूनियन स्वराज का मुख्य उद्देश्य है कि किसान की हर समस्या चाहे वह थाने की हो ब्लॉक की हो तहसील की हो या प्रदेश राष्ट्रीय लेवल की हो हर समस्या का समाधान कराना है यही हमारा मुख्य उद्देश्य है राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लताफत हुसैन ने कहा की हमारे बैसबाडा इलाका जिसकी आबादी एक लाख से भी ऊपर है क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है परंतु मूलभूत सुविधा खेल मैदान न होने के कारण उन प्रतिभाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है विभिन्न गांव के मुख्य रास्ते लिंक मार्ग से नहीं जुड़े जिससे ग्राम वासियों को बहुत बड़ी दिक्कत उठानी पड़ती है बेसवारा क्षेत्र में महाव नदी जो विलुप्त हो चुकी है जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है
इस उपरांत प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडे, डॉक्टर अवनीश यादव, राष्ट्रीय सचिव आचार्य पांडे,जिला अध्यक्ष इंतजार अली, जिला कार्यकारी अध्यक्ष मुस्तकीम अहमद, जिला प्रमुख महासचिव मजाहिर अली,मंडल अध्यक्ष भूरे अहमद, जिला प्रभारी सुभान खान, जिला प्रशासनिक उपाध्यक्ष डॉक्टर फहीम खान, जिला सलाहकार अजीम खान, तहसील उपाध्यक्ष अहमद मियां बरकाती , ब्लॉक उपाध्यक्ष सोहेल खान,अल्पसंख्यक मोर्चे तहसील अध्यक्ष सनीफ खान तहसील अध्यक्ष शकील मलिक, महिला मोर्चे की तहसील अध्यक्ष शाजिया खान, ब्लॉक अध्यक्ष शाहरुख खान, जिला मीडिया प्रभारी मसर्रत अली, जिला संयुक्त सचिव मुवससिर अली, हसरत अली खान, बिलाल खान, बिकार खान, हसरत अली, शहादत अली, सहित हजारों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






