12:57 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा पांच सूत्रीय ज्ञापन

बदायूं 15 जुलाई भारतीय किसान यूनियन टिकैत के द्वारा राष्ट्रीय आवाहन पर प्रदेश भर में हर तहसीलों पर धरना प्रदर्शन एकदिवसीय करके माननीय मुख्यमंत्री के नाम संबोधन पांच सूत्रीय ज्ञापन जिला अधिकारी के द्वारा डी आर ओ प्रियंका को सोपा
उल्लेखनीय रहे भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय आव्हान पर जिले की सदर तहसील सहसवान तहसील बिल्सी तहसील बिसौली तहसील पर जोरदार धरना प्रदर्शन हुआआज सुबह से ही हरीटोपी धारी सैकड़ों की संख्या में मालवीय आवास गृह में एकत्र
होना शुरु हो गये
मंडल के प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा किसानों के साथ उत्तर प्रदेश सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है विद्युत कटौती को लेकर तेवर व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कमर्शियल बिजली सप्लाई दी जा रही है जबकि किसानों के धान की फसल लग रही है भारी विद्युत कटौती से किसानोकी धान की फसल जिले भर में प्रभावित हो रही है
इस अवसर पर मंडल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा जिले में सहकारी समिति परडीएपी और यूरिया की किल्लत से किसानों को ब्लैक में खाद खरीदनी पड़ रही है लागत मूल बढ़ रहा है और किसान को खाद की आपूर्ति उत्तर प्रदेश सरकार करने में नाकाम साबित थी है जिले की वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह ने 10 साल पुराने ट्रैक्टरों का मामला उठाते हुए का ऐसे कानून को किसानहीं मानेगा अंग्रेजों के काले कानून को भी इन्हीं किसानों ने तोड़ा था आखिर किसानका ट्रैक्टर 10 साल पुराना होकर नहीं चलेगा और विमान चायेदुर्घटना हो जाए सैकड़ो की संख्या में लोग मारे जाएं परंतु 15 15 साल पुराने विमान चल रहे हैं उन्होंने कहा इस देश में दोहरे मापदंड नहीं चलेगा
इस अवसर पर सदर तहसील अध्यक्ष ठाकुर अर्जुन सिंह ने कहा सदर तहसील के रहमागांव में पागल सांड घूम रहा है जनहानि हो सकती है प्रशासन को बताया गया परंतु सार को नहीं पकड़ा गया है गांव वंशों द्वारा किस को बर्बाद किया जा रहा है गौशालाएं खाली पड़ी हुई है कागजों पर खाना पूर्ति करके सरकारी पैसे का गोलमाल किया जा रहा है
इस अवसर पर ब्लॉक सलारपुर अध्यक्ष पप्पू सैफी बृजपाल प्रजापति दातागंज तहसील उपाध्यक्ष श्याम पाल आर्य कृपाल सिंह यादव महेंद्र सिंह नन्हे सक्सेना उमाशंकर सागर साबिर हुसैन बृजपाल प्रजापति भंवर पाल सिंह रामबाबू कश्यप ठाकुर भारत सिंह ओम शंकर शिव दाल सागर समेत सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद रहे पांच सूत्रीय ज्ञापन डीआरओ प्रियंका को दिया गया जोरदार तरीके से धरना प्रदर्शन हुआ

विज्ञापन एक्सप्रेस