10:17 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

सहसवान: बिना पंजीकरण के चल रहा था सिटी हेल्थ केयर- एफआईआर दर्ज

सहसवान: अवैध अस्पताल में डिलीवरी के दौरान मां-बच्ची की मौत, FIR दर्ज
सहसवान के मिर्धा टोला स्थित एक अवैध निजी अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी के दौरान 25 वर्षीय मुस्कान और नवजात बच्ची की मौत हो गई। भवानीपुर खेरू निवासी कय्यूम रविवार सुबह पत्नी को अस्पताल लाया था। दोपहर में अधिक रक्तस्राव के चलते दोनों की मौत हो गई। जांच में सामने आया कि “सिटी हेल्थ केयर” अस्पताल बिना पंजीकरण के चल रहा था। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रशांत त्यागी वहां पर पहुंचे तो अस्पताल बंद पाया

संचालक सौरभ वर्मा पर एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस