14 जुलाई बदायूं:– गिदों देवी महिला महाविद्यालय में दिनांक 09/7/2025 से चलने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत पुनः वृक्षारोपण कराया गया जिसमें आम,अमरूद, करौंदा, नींबू, हरसिंगार आदि के पौधे रोपित किये जिनसे फल और फूल दोनों प्राप्त हों। महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सरला देवी चक्रवर्ती द्वारा पौधा रोपित कर यह संदेश दिया गया कि वन है तो कल है पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षों का अत्यधिक मात्रा में होना आवश्यक है जिस तरह से जनसंख्या वृद्धि के कारण वृक्षों की कटान हो रही है उसी तरह हमें नए वृक्ष भी लगाने होंगे ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे। कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर श्रद्धा श्री यादव ने बताया कि दिनांक 09.7.2025 से महाविद्यालय में निरंतर वृक्षारोपण का कार्यक्रम चल रहा है जिससे न केवल पर्यावरण के संतुलन में वृद्धि होगी अपितु महाविद्यालय की सौंदर्य में भी वृद्धि होगी। महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापिकाओं ने भी वृक्षारोपण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा महाविद्यालय में औषधीय गुण वाले व सौंदर्य वाले पौधों का रोपण किया। एनसीसी, एनएसएस की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में सहयोग दिया।
जिला संवाददाता सौम्य सोनी




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

