5:43 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: कलेक्ट्रेट परिसर गेट नंबर-3 की सड़क जेसीबी से तोड़ी गई, अधिवक्ताओं में रोष

बदायूं कलेक्ट्रेट परिसर के गेट नंबर-3 के अंदर स्थित अधिवक्ताओं के चैम्बरों के सामने की सड़क को अवांछनीय तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिए जाने का मामला सामने आया है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि यह घटना 12 जुलाई की शाम को हुई, जिसमें संभवतः जेसीबी मशीन का प्रयोग किया गया।

जानकारी के अनुसार, करीब चार वर्ष पूर्व पूर्व जिलाधिकारी कुमार प्रशांत द्वारा अधिवक्ताओं की मांग पर इस मार्ग पर डामर की उत्कृष्ट सड़क बनवाई गई थी, जो अब पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। अधिवक्ताओं ने इसे सोची-समझी राजनीतिक साजिश का हिस्सा बताया है।

इस घटना से अधिवक्ताओं और वादकारियों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। साथ ही अधिवक्ताओं ने इसे राजकीय धन और विकास कार्यों की बर्बादी बताया है।

अधिवक्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, साथ ही जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की अपील भी की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस