7:16 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

हिंदू धर्म, हिंदू समाज और हिंदू संस्कृति रक्षा करना हमारा कर्तव्य है- संघ

इस्लामनगर- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरु दक्षिणा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के बौद्धिक प्रमुख कैलाश भारती ने अपने बौद्धिक संबोधन मे कहा कि संघ व्यक्तित्व का निर्माण करता है। अनुशासन, लग्न, परिश्रम, एकात्मकता एवं सद्भाव को धारण करता है। तथा विश्व कल्याण की भावना मन में जागृत करता है। जब व्यक्ति स्वयं अनुशासित एवं चरित्रवान होगा तभी समाज का कल्याण होगा। सत्यम शिवम सुंदरम हमारी संस्कृति की पहचान है। इसीलिए प्रत्येक हिंदू को अपने धर्म, समाज और हिंदू संस्कृति की रक्षा हर तरह से करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की एकजुटता के लिए आपसी मतभेद भूलना अत्यंत जरूरी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम न्यू ईरा पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ। नगर खंड कार्यवाह भगवान सिंह जी नगर कार्यवाह राकेश गुप्ता जी सहित संघ के तमाम अधिकारी एवं सम्मानित स्वयंसेवको ने गुरु दक्षिणा की। और परम पवित्र भगवा ध्वज को गुरु रूप में प्रणाम किया। गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में पूर्व विधायक दया सिंधु शंखधार, कुलदीप गुप्ता, सागर शर्मा, हेमंत गुप्ता, अर्जुन दास, सनातन मिश्रा सहित सैकड़ों स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस