10:02 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

पीलीभीत: खेत पर काम कर रहे बुज़ुर्ग किसान पर बाघ का हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

पीलीभीत:
जिले के मरौरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलहर में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब खेत में काम कर रहे एक बुज़ुर्ग किसान पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। हमले में किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान ग्राम फुलहर निवासी दयाराम (उम्र लगभग 60 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दयाराम रोज़ की तरह सुबह खेत पर निराई-गुड़ाई के लिए गए थे। तभी झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक हमला कर दिया और उन्हें खेत में ही मौत के घाट उतार दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ग्राम प्रधान प्रेमपाल ने बताया कि क्षेत्र में कई बार बाघ की मूवमेंट देखी गई है, लेकिन वन विभाग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। यह हमला प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है।

ग्रामीणों की मांग:
गांववालों ने घटना के बाद भारी रोष जताते हुए मृतक के परिजनों को उचित मुआवज़ा, वन विभाग की लापरवाही पर कार्रवाई, और गांव व खेतों के आसपास बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

इस घटना ने एक बार फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि इंसानों और जंगली जानवरों के बीच टकराव को रोकने के लिए प्रशासनिक इंतज़ाम आखिर कब होंगे?

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.