12:37 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर पुलिस द्वारा अफीम के साथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद में चलाये जा रहे मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी के नेतृत्व में इस्लामनगर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन / व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम चन्दोई से भुसाया जाने वाले 09 नम्बर मार्ग से अभियुक्त कृपाराम पुत्र जागनराम निवासी ग्राम कंजुआ थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ को 400 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया जिस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 175/2025 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस