7:03 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

रेलवे सुरक्षा बल इज्जतनगर वाॅलीबाल प्रतियोगिता में ओवरआल चेंपियन

बरेली 12 जुलाई।
मंडल रेल प्रबन्धक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के निर्देशन पर मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, इज्जतनगर पवन कुमार श्रीवास्तव द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में 10 एवं 11 जुलाई, 2025 तक आयोजित हुई दो दिवसीय ’’अंतर मंडलीय रेलवे सुरक्षा बल वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2025’’ में प्रतिभाग करने हेतु इज्जतरनगर मंडल से रेलवे सुरक्षा बल की टीम को भेजा गया था।

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर मंडलीय रेलवे सुरक्षा बल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दूसरे दिन फाईनल मैच इज्जतनगर एवं वाराणसी मंडलों के मध्य वसुंधरा प्रेक्षागृह, वाराणसी में खेला गया। फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले में इज्जतनगर मंडल ने प्रथम सेट 25-14, द्वितीय सेट 25-18 एवं तृतीय सेट 25-20 के अंतर से सीधे तीनों सेट में वाराणसी मंडल को पराजित कर विजय प्राप्त की। इस अंतर मंडलीय रेलवे सुरक्षा बल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में इज्जतनगर मंडल को ओवरऑल विजेता का खि़ताब मिला।

जबकि वाराणसी मंडल को उप

इज्जतनगर मंडल के शशि प्रकाश सिंह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, सुशील कुमार बेस्ट स्ट्राइकर, अजीत पासवान बेस्ट बूस्टर एवं वाराणसी मंडल के अक्षय पासवान बेस्ट लिब्रो चुने गए।

मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे रेलवे सुरक्षा बल के खिलाड़ियो द्वारा अच्छी खेल भावना के साथ खेलते हुए अंतर मंडलीय इस प्रतियोगता में जीत हालिस कर पूर्वोत्तर रेलवे में इज्जतनगर मंडल को गौरवान्वित किया हे।

इज्जतनगर मंडल रेलवे सुरक्षा बल द्वारा प्रतियोगिता के फाइनल मैच में अपना विजयी पताका फहरने पर मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित सभी शाखा अधिकारियों, ने खुशी व्यक्त की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.