सभासद ने लगाया आरोप व्यापारी अपनी दुकानों के आगे ठेले वालों से पैसे लेकर खड़ा कराते हैं, ठेले जिसके कारण लगता है, जाम
सहसबान-अकबराबाद सभासद बंटी प्रजापति व सभासद अकरम का आरोप है, कि अकबराबाद के व्यापारी अपनी दुकानों के आगे ठेले खड़ा कराकर जाम की स्थिति पैदा कराते हैं। जिसके कारण कई घंटे जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, वहीं इन ठेले वालों के कारण राजमार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतर भी लग जाती है। वही सभासद का आरोप है। कि व्यापारी लोग इन ठेले वालों से महीना दरी वसूलते हैं। जिसके चलते अपनी दुकानों के आगे ठेलों को खड़ा कराकर जाम की स्थिति पैदा कराते हैं,जिसकी शिकायत कई बार नगर पालिका एवं तहसील प्रशासन से की गई लेकिन अब तक उसका कोई समाधान नहीं हो सका अब देखना यह है। कि इस पर प्रशासन अपनी क्या कार्रवाई करता है, या फिर जाम की स्थिति इसी तरह हमेशा बनी रहेगी। वहीं आपको बता दें। इस राजमार्ग के दोनों ओर ऑटो चालको द्वारा अवैध स्टैंड भी बना लिया गया है, इनके द्वारा राजमार्ग के दोनों ओर ऑटो को खड़ा करके सवारियों को बैठाने का काम किया जाता है, जिसके चलते राजमार्ग के दोनों ओर कई घंटे जाम की स्थिति बनी रहती है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






