1:44 am Sunday , 27 September 2026
BREAKING NEWS

श्रावण मास में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल हर शनिवार और सोमवार रहेंगे बंद

बदायूं: श्रावण मास के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा और मार्गों पर भीड़भाड़ को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर जनपद बदायूं के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं समस्त बोर्ड से संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय शनिवार और सोमवार को बंद रहेंगे।
यह आदेश श्रावण मास की अवधि तक प्रभावी रहेगा और संबंधित अधिकारियों को इसका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस