3:37 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया

10 जुलाई 25 को गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्या डॉ. सरला देवी चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने वृक्षारोपण के लाभों और हमारे ग्रह के लिए इसके महत्व के बारे में जागरूकता फैलाई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति वर्मा और कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अवनीशा वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया और छात्राओं से प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और अपने आस-पास के वातावरण को हमेशा स्वच्छ और हरा-भरा रखने का आग्रह किया।

जिला संवाददाता सौम्य सोनी


विज्ञापन एक्सप्रेस