7:12 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – जी डी गोयनका के स्टार टेनिस खिलाड़ियों ने शानदार जीत दर्ज की

बदायूं जिला स्टेडियम बदायूं में चल रही जिला स्तरीय जूनियर/सब जूनियर बालक बालिका टेनिस टूर्नामेंट में जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल के छात्रों ने टेनिस टूर्नामेंट के बालक एकल(अंडर १५) वर्ग के फाइनल में रविकांत ने प्रथम सात्विक ने द्वितीय एवं मोहित ने तृतीय स्थान पाया | युगल में रविकांत एवं मोहित(अंडर 15) ने प्रथम स्थान , अंडर 19 वर्ग में सात्विक एवं रविकांत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया |

बालिका वर्ग (अंडर 15) में शनाया ने प्रथम,आरिशा ने द्वित्य एवं चांदनी ने तृत्य स्थान प्राप्त किया | युगल वर्ग के अंडर 15 मुकाबले में चांदनी एवं शनाया ने प्रथम ,आरिशा एवं निशा ने द्वितीय स्थान एवं इफरा एवं यशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | युगल के अंडर 19 वर्ग में शनाया एवं चांदनी ने प्रथम,आरिशा एवं दीप्ती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |
प्रधानाचार्य पुष्पराज सिंह एवं जिला खेल अधिकारी अमित रिछारिया ने छात्रों का भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया |
प्रधानाचार्य जी ने कहा “यह जीत बच्चो के लिए बहुत खास है। सबने बहुत मेहनत की है और मुझे खुशी है कि आज जिला स्तर पर बच्चे अच्छा कर रहे हैं आशा है की वे टेनिस कोच विक्रम के संरक्षण में ये निरंतरता बनाये रखेंगे ।”

विज्ञापन एक्सप्रेस