10:19 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

अमेठी में सड़क हादसा: दो बाइक सवार युवकों की मौत

अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र के अलईपुर के पास रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर गुरुवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में फतेहपुर जिले के रहने वाले 23 वर्षीय आकाश दीप रैदास और 25 वर्षीय सर्वेश कन्नौजिया की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कार चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस