2:05 pm Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में श्री गुरु पूर्णिमा समारोह एवं महर्षि विश्व शांति आंदोलन का 17वां स्थापना दिवस

आज गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में श्री गुरु पूर्णिमा समारोह एवं महर्षि विश्व शांति आंदोलन का 17वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का प्रारंभ गुरु पूजा एवं भावातीत ध्यान के साथ हुआ। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य के. के. वर्मा जी’ ने परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी के द्वारा स्थापित महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय की विशेषताओं पर प्रकाश डाला तथा पूज्य महर्षि जी के समर्पित शिष्य एवं विद्यालय समूह के माननीय अध्यक्ष ‘ब्रह्मचारी गिरीश जी’ के सन्देश को सबके समक्ष साझा किया। जिसमें बताया कि महर्षि विद्यालयों की एक प्रमुख विशेषता है कि विद्यार्थियों में गुरु के प्रति आस्था और श्रद्धा का पूर्ण रूपेण समर्पण के संस्कार को पूर्णता जागृत करना है। इस वैदिक ज्ञान विज्ञान से संस्कारित यह विद्यार्थी अपने स्वयं के जीवन में, अपने परिवार व समाज में अपने सद्गुणों से एक नई आभा और ऊर्जा का संचार करके आदर्श समाज की स्थापना करेंगे। इसी के साथ उन्होंने सभी विद्यार्थियों को महर्षि आध्यात्मिक जन- जागरण अभियान से अवगत कराया तथा सभी को अपने धार्मिक ग्रंथों एवं श्रीमद् भागवत गीता में दिए नैतिक मूल्यों एवं आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में सम्मिलित करने की शिक्षा दी। इस कड़ी में विद्यालय में सदनुसार विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के चारों सदनों ने प्रतिभाग किया। जिसमें जूनियर एवं सीनियर वर्ग में भजन गायन एवं कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम कविता वाचन प्रतियोगिता में
कक्षा एनसी से 2 तथा कक्षा 3 से 5 तक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सभी विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक कविताएं सुनाई गई। तत्पश्चात भजन गायन प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 एवं 9 से 12 की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका मंजू सक्सेना, वंदना पांडे तथा कुशलकांत राठौर के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर संपूर्ण विद्यालय परिवार एवं कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहे तथा इस कार्यक्रम में बच्चों ने भी शांति स्थापित कर भजन का आनंद लेते हुए तालियों के साथ अपने सहपाठियों का उत्साहवर्धन किया और इस अवसर पर विद्यालय का संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।
मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.