कर्नल धर्मवीर सिंह (Colonel Dharamvir Singh) भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों में से एक थे। सन 1971 में लोंगेवाला की लड़ाई में पाकिस्तान पर भारत की जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। 4 दिसंबर, 1971 की रात लोंगेवाला चेकपोस्ट पर ज्यादा जवानों की तैनाती नहीं थी। लेफ्टिनेंट धर्मवीर की अगुआई में वहां पेट्रोलिंग टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से कुछ हरकतें सुनाई दी। उन्होंने इसकी खबर तुरंत ब्रिगेडियर चांदपुरी को दी। इसके बाद तत्कालीन मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी के नेतृत्व और लेफ्टिनेंट धर्मवीर की अगुआई में छोटी-सी भारतीय टुकड़ी ने पाकिस्तानी फौज को धूल चटा दी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
