8:44 am Monday , 28 September 2026
BREAKING NEWS

म्याऊं: सर्प दंश से महिला की मौत

म्याऊं: उसावां थाना क्षेत्र के गांव बरकतगंज में सर्प दंश से महिला की मौत। शाम लगभग 9 बजे अंजू की पत्नी 25 वर्षीय किरन खाना बना कर, कमरे अंदर गई थी। जैसे हो वह कमरे में पहुंची वहां चार पाई के पास पड़े एक प्लास्टिक के अंदर सर्प बैठा हुआ था। जहां उस प्लास्टिक के कट्टे पर किरन का पैर पड़ा वैसे ही। सर्प ने उनके पैर में डस लिया। किरन बाहर बैठे अपने पति को आवाज लगाकर सर्प के काटने की जानकारी दी। जिस पर परिवार वाले आनन फनन में किरन को कई वैद्यों से देशी दवा दिलवाई। जहां मंगलवार दोपहर किरन की मौत हो गई। किरन की शादी 7 वर्ष पूर्व में हुई थी। किरन के तीन बच्चे है। किरन की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस