3:52 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

चौ नरोत्तम सिंह यादव की अध्यक्षता मैं समाजवादी युवजन सभा की मासिक बैठक

आज दिनांक 8.7.2025 दिन मंगलवार को समाजवादी युवजन सभा जनपद बदायूं की मासिक बैठक समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय गांधीनगर पर संपन्न हुई।
बैठक मैं मुख्य अतिथि विधायक सहसवान बृजेश यादव रहे और अध्यक्षता समाजवादी युवजन सभा बदायूं के जिलाध्यक्ष चौ नरोत्तम सिंह यादव ने की और संचालन समाजवादी युवजन सभा के बदायूं विधानसभा अध्यक्ष अमन यादव ने किया
बैठक में विधायक सहसवान बृजेश यादव ने कहा ने कहा कि भाजपा की सरकार पिछडे, दलित, अल्पसंख्यक, गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान विरोधी है यह गरीबों के बच्चों को शिक्षा से दूरी बनना चाहती है इसीलिए बेसिक के स्कूल को बंद कर रही है जनपद बदायूं में लगभग 140 स्कूल के आसपास बंद किए गए हैं जिससे कि हमारे बच्चे पढ़ ना पाए और वह नौकरी ना मांगे भाजपा शिक्षा का व्यवसायीकरण कर रही है यह प्राइवेट स्कूलों को बढ़ावा देने का काम कर रही है हम सबको गांव गांव जाकर सभी लोगों को जागरूक करना है और बताना है कि अगर हम अपने बच्चों को पढ़ा नहीं पाएंगे तो आगे हम सरकार से नौकरी नहीं मांग पाएंगे। भाजपा सरकार छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर, महिलाओं के हित के लिए कोई कार्य नहीं कर रही है।


बैठक की अध्यक्षता करते हुए समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष चौ नरोत्तम सिंह यादव ने कहा कि 2026 में होने बाले पंचायत के चुनाव की तैयारी शुरू करने के लिए सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह अपने ब्लॉक पर जाकर अपने गांव का परिसीमन और आरक्षण के बारे में जानकारी ले और वोटर लिस्ट को सही करने का काम करें जितने हमारे युवा साथी अधिक से अधिक नए वोट बनवाने का काम करें।
बैठक में नव मनोनीत पदाधिकारी को मनोनयन पत्र दिए गए आरेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष, संतोष शाक्य जिला उपाध्यक्ष, बबलू वर्मा जिला सचिव, विपिन शाक्य जिला सचिव, साजिद खान जिला सचिव बलिस्टर सिंह जिला सचिव और बदायूँ विधानसभा से नेम सिंह राजपूत विधानसभा उपाध्यक्ष, रामनिवास विधानसभा उपाध्यक्ष, अरमान गाजी विधानसभा उपाध्यक्ष,मंजीत यादव विधानसभा उपाध्यक्ष, अभिनव कुमार विधानसभा सचिव बनाए गए
बैठक में जिला कोषाध्यक्ष नेत्रपाल सागर, जिला उपाध्यक्ष गण नवलपुरी, सत्येंद्र यादव, दुर्वेश कुमार, जिला सचिव गण अख्तर हुसैन छोटू, रजनेश यादव, विकास मिश्रा, विश्व बंधु, विधानसभा अध्यक्ष बिल्सी रतीराम, नगर अध्यक्ष वजीरगंज श्रवण पाराशरी, ब्लॉक अध्यक्ष उसावा प्रेमचंद कश्यप, विधानसभा उपाध्यक्ष दातागंज सुरभित यादव, मंजीत यादव, ताहिर गद्दी,अरमान गद्दी,नितिन यादव, नेम सिंह, सुनील कुमार, गोपाल जाटव, निशांत यादव, बृहमेश कश्यप, ज्ञानपाल प्रजापति, आलोक कुमार, सनोज कोहली अभिनव कुमार, पवन भारती, विनोद यादव, राम निवास दिवाकर विकास यादव, बैरिस्टर सिंह,संतोष शाक्य, खुशीराम यादव विनोद कुमार आदि लोग उपस्थित रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.