बदायूं: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से 3 साल के मासूम की मौत, गांव में आक्रोश
बदायूं के सिरसा ठेर गांव में दोपहर 3 वर्षीय दुष्यंत की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। खेलते-खेलते वह बारातघर की छत पर पहुंच गया, जहां झूलती लाइन से टकराकर झुलस गया।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग से कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है और अन्य हादसों की आशंका बनी हुई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

