6:48 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – परोली गांव में चाट को लेकर कहासुनी ने लिया विवाद का रूप, चार घायल

बिल्सी – थाना क्षेत्र के परोली गांव में सोमवार को चाट को लेकर हुए मामूली विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना में दोनों पक्षों के कुल चार लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, एक पक्ष का आरोप है कि पूर्व रंजिश के चलते उनके ठेले पर आकर दूसरे पक्ष ने गाली-गलौज और हमला किया। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि खराब चाट पर बात कहने पर विवाद बढ़ गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गांव में स्थिति शांत बताई जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस