पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के ढका मोहल्ले में पुलिस गश्त के दौरान आपसी विवाद ने शर्मसार कर देने वाला रूप ले लिया। एक सिपाही द्वारा अपने ही साथी सिपाही की बेरहमी से पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि सिपाही महावीर ने देर रात दुकान खोलने को लेकर हुए विवाद में अपने साथी को जमीन पर पटक दिया और फिर लात-घूंसे व चप्पलों से जमकर पीटा। इस दौरान एक अन्य सिपाही मौके पर मौजूद था, लेकिन उसने बीच-बचाव नहीं किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






