बिलसी
नगर के नन्नू मल जैन इंटर कॉलेज में दिनांक 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव का आयोजन विद्यालय द्वारा गठित प्रकृति इको क्लब के द्वारा किया जा रहा है। मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर द्वारा इस आयोजन का शुभारंभ किया गया ।विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकमल द्वारा पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर एवं पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर ज्ञान देवी सागर ने बन एवं वन्य जीव संरक्षण के बारे में बच्चों के समक्ष अपने विचार रखे और बच्चों को पौधारोपण का महत्व समझाया। इस अवसर पर वनरक्षक शुभम शंखधर ,सूर्य प्रकाश देवल ,शेखर सक्सेना, सूरज मोहन, लव कुमार, अरविंद वर्मा ,वरिष्ठ लिपिक अजय गिरी एवं स्टाफ उपस्थित रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

