उझानी बदांयू 5 जुलाई।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अहीर टौला निवासी गुड्डू विवेक कुमार पुत्र नेकसू व उनकी मां ओमवती पर अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसीजेएम द्वितीय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दर्ज रिपोर्ट में महिला ने लिखा कि आरोपी भाईयों का मेरे घर आना-जाना था उसी दरम्यान आरोपी भाईयों ने मां की मदद से मेरी बेटी को कहीं गायब कर दिया। पूछने पर जान से मारने की धमकी देकर कहते हैं लडकी को भूल जाओं। पीड़ित महिला की कहीं सुनवाई ना होने पर न्यायालय की शरण ली कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच सबइंस्पेक्टर कैलाश चंद्र को सोंपी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
