5:00 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी- बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार को पीटा, पिता-पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 5 जुलाई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर बालजीत निवासी प्रदीप कुमार पुत्र उजागर सिंह ने नगर के मोहल्ला गंजशहीदा निवासी मुहम्मद उमर, उनके पुत्र साहिल,राहिल व रागिव के खिलाफ कोतवाली में मारपीट कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रदीप का कहना है कि 1 जुलाई को वह गांव वापस जा रहा था कि साहिल की बाइक से मेरी बाइक टच होने पर पिता पुत्रों ने लाठी-डंडे व चाकू से हमला कर दिया जिसमें मेरा कान फट गया। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराकर जांच सबइंस्पेक्टर विजय धामा को सोंपी है ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.