9:14 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- पति-पत्नी से मारपीट में पिता-पुत्र नामजद

*
उझानी बदांयू 5 जुलाई।
नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी रानी वार्ष्णेय ने कछला रोड निवासी सुरेंद्र वार्ष्णेय व उनके पुत्र निशांत के खिलाफ पति गोरव सहित उन्हें घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल गोरव का मेडिकल परीक्षण कराया है।
दर्ज रिपोर्ट में रानी ने लिखा है कि उसकी सोन्दर्य प्रसाधन की दुकान के सामने आरोपी पिता पुत्र की बर्तन की दुकान है आऐ दिन यह मेरी तरफ देखकर गंदे इशारे करते हैं मना करने पर मारपीट करने लगे जिसमें पति गोरव के गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच सबइंस्पेक्टर भारती सिंह को सोंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस