6:53 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। नवनियुक्त पूर्ति निरीक्षक पीयूष गंगवार ने कार्यभार संभाला

बिसौली। नवनियुक्त पूर्ति निरीक्षक पीयूष गंगवार ने तहसील बिसौली में अपना कार्यभार संभाल लिया है। नए पूर्ति निरीक्षक ने चार्ज लेने के बाद सभी डीलरों को राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए। श्री गंगवार ने कोटा डीलरों को निर्देश दिए कि केवाईसी का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। श्री गंगवार ने एक वार्ता में कहा कि शासन के निर्देशानुसार गरीबों को अंत्योदय योजना का लाभ दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी राशन की दुकान की शिकायत मिलने पर तत्काल करवाई की जाएगी। इस दौरान पूर्ति लिपिक सोनू कुमार एवं स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस