1:29 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

कछला – पुलिस चौकी के पास चलती अल्टो कार बनी आग का गोला

कछला में चलती कार में लगी आग,कूदकर बचाई जान,सामान सहित कार जलकर खाक।***** बदांयू 5 जुलाई।

बरेली मथुरा हाइवे पर बीती रात कछला चौकी के समीप राजस्थान से पीलीभीत जा रही एक आल्टो कार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कार सवारों ने कूदकर जान बचाई सामान सहित कार जलकर खाक हो गई।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के जिला सांगानेर के मालपुरा गेट निवासी इस्लाम अपनी पत्नी जीनत भाई फरियाद,इसरार के साथ रात 12 बजे पीलीभीत जा रहे थे कि अचानक कछला पुल पार करते ही कार से कैबिल जलने की बदबू आने लगी। चौकी के समीप कार रोककर देखा तो कार में आग लग गई। देखते देखते कार आग का गोला बन गई। गनीमत रही वक्त रहते सभी कार से उतर गये। सामान सहित कार जलकर खाक हो गई। चौकी पुलिस ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया मगर बैकार रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस